बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई), पिलानी के लिए एक और गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब संस्थान के तीन विद्यार्थियों का चयन दत्त मेडी प्रोडक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सोहना (हरियाणा) में हुआ।
कंपनी की ओर से सहायक प्रबंधक महेंद्र शर्मा ने स्किल टेस्ट एवं साक्षात्कार के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड से पासआउट तीन विद्यार्थियों का चयन किया। कंपनी अधिकारी ने बताया कि कंपनी मेडिकल उपकरण एवं मशीनों के निर्माण का कार्य करती है। चयनित विद्यार्थियों को होली के पश्चात 5 मार्च को कंपनी ज्वाइन करनी है।
संस्थान के प्राचार्य (इंचार्ज) नरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि अनुभव के आधार पर दो विद्यार्थियों को ₹3.24 लाख तथा एक विद्यार्थी को ₹3.60 लाख का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। सभी विद्यार्थियों का चयन कंपनी रोल पर हुआ है।
बी.के. बिरला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के निदेशक प्रो. बी.के. राउत एवं संस्थान के वित्तीय सलाहकार के.के. पारिख ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने कंपनी अधिकारी को संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य (इंचार्ज) नरेंद्र शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने तथा अपने करियर निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपप्राचार्य वी.के. वर्मा, समूह अनुदेशक नमो विष्णु तिवारी, प्रमोद कुमार, संदीप सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



