Contact Us+91-9414062541
 

करियर काउंसलिंग व औद्योगिक भ्रमण

औद्योगिक भ्रमण में छात्रों को तकनीकी शिक्षा व आईटीआई प्रशिक्षण के लाभ बताए
पिलानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घंटेल, जिला चुरू के व्यावसायिक कक्षाओं के 50 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने बिरला तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पिलानी का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेड्स, प्रशिक्षण प्रक्रिया, मशीनों एवं आधुनिक औजारों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया।
इस अवसर पर आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में छात्रों को तकनीकी शिक्षा एवं आईटीआई प्रशिक्षण के महत्व और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आईटीआई के माध्यम से व्यावहारिक कौशल विकसित होता है, जिससे कम समय में रोजगार प्राप्त करने के अवसर बढ़ते हैं। साथ ही आईटीआई के बाद अप्रेंटिसशिप, निजी एवं सरकारी क्षेत्र में नौकरी, स्वरोजगार तथा उन्नत तकनीकी पाठ्यक्रमों में आगे बढ़ने के विकल्पों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।
संस्थान के आईटीआई इंचार्ज प्राचार्य श्री नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्किल डेवलपमेंट के महत्व एवं नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को आईटीआई के बाद उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने और कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
भ्रमण के दौरान आईटीआई विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल, प्रोजेक्ट्स एवं मशीनों के कार्य सिद्धांत का प्रदर्शन कर स्कूल विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम से छात्रों में करियर चयन को लेकर उत्साह और स्पष्टता देखी गई।

 
 

Share this Post



 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 

 

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.