BTTI ITI के वेल्डर एवं फिटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने अपने प्रायोगिक प्रशिक्षण के अंतर्गत दीवार पर लगाने योग्य उपयोगी रेलिंग का निर्माण किया। इस कार्य में प्रशिक्षुओं ने सबसे पहले रेलिंग के लिए आवश्यक माप लिया और उसके अनुसार स्क्वायर रॉड (Square Rod) तथा फ्लैट प्लेट को काटकर तैयार किया। इसके पश्चात वेल्डिंग मशीन की सहायता से स्क्वायर रॉड और प्लेट को आपस में जोड़कर रेलिंग का ढांचा तैयार किया गया। वेल्डिंग के बाद ग्राइंडर की मदद से जोड़ों को चिकना किया गया और सतह को साफ किया गया। इसके बाद तैयार रेलिंग को सीधे दीवार पर ग्राउटिंग (Grounding) विधि से मजबूती से स्थापित किया गया। अंत में रेलिंग पर प्राइमर और पेंट लगाया गया ताकि वह जंग से सुरक्षित रहे और देखने में भी आकर्षक लगे। इस प्रायोगिक कार्य के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने माप लेना, कटिंग करना, फिटिंग करना, वेल्डिंग करना तथा फिनिशिंग और इंस्टॉलेशन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। यह गतिविधि प्रशिक्षुओं के तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
वेल्डर एवं फिटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं द्वारा दीवार पर लगाने योग्य रेलिंग का निर्माण
More Posts in News & Events
Share this Post