Contact Us+91-9414062541
 

बालिका सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के तत्वावधान में बालिका सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षा के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
इस दौरान यूनिट प्रभारी कांस्टेबल अनीता द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा कठिन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।
साथ ही छात्राओं को RajCop Citizen App डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि यदि स्कूल या कॉलेज आते-जाते समय कोई असामाजिक तत्व परेशान करता है, तो छात्राएं तुरंत RajCop Citizen App के माध्यम से संपर्क कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।
अधिकारियों ने छात्राओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।
इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार गौड़, उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, आईटीआई इंचार्ज नरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्होंने सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

 
 

Share this Post



 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 

 

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.