Contact Us+91-9414062541
 

बालिका छात्रवृत्ति योजना’ का शुभारंभ,

बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई) में बालिकाओं की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘बालिका छात्रवृत्ति योजना’ की शुरुआत की गई। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी।
संस्थान के निदेशक डॉ. वीके राउत ने बताया कि यह पहल आदित्य बिड़ला समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा) एवं आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शिक्षण शुल्क पर 50 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। आर्थिक, सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी बाधाओं के कारण कई प्रतिभाशाली बालिकाएँ तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। यह योजना उन बाधाओं को दूर करने का प्रयास है।
संस्थान ने आगामी वर्षों में पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कार्यक्रमों में बालिकाओं की भागीदारी को वर्तमान 3-4 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम में बिड़ला परिवार एवं संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया तथा छात्राओं, अभिभावकों एवं समाज से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

https://youtu.be/IUxtV6vRBxg
बिरला की इस कॉलेज में बेटियों के लिए नई स्कीम लॉन्च
अब आधी फीस देगा आदित्य बिरला ग्रुप
देश की टॉप 10 कॉलेज में शामिल इस कॉलेज में एडमिशन लेने का मौका

 
 

Share this Post



 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 

 

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.